JSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के आबकारी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास की योग्यता होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। योग्यता से जु़ड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
JSSC Recruitment 2022: श्रेणी अनुसार पदों की संख्या
कुल पद- 583
- सामान्य वर्ग के लिए- 237
- एससीवर्ग के लिए- 148
- ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए- 59
- एसटी वर्ग के लिए- 57
- पिछड़ा वर्ग के लिए- 50
- ईबीसी वर्ग के लिए- 32
JSSC Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि - 25 फरवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 2 अप्रैल 2022
- परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 5 अप्रैल 2022
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि- 8 अप्रैल 2022
- आवेदन पत्र को संसोधित करने की तिथि- 9 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022
JSSC Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
1. आवेदक सबसे पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाएं।
2. अब आवेदक, आवेदन लिंक पर क्लिक करें और निर्देशानुसार जानकारी भरें।
3. अब दिए गए प्रारूप और आकार में सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिया अपलोड करें।
4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
5. आवेदन पत्र का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।