फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC CGL Final Answer Key 2023: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

Sat, 19 Oct 2024 11:22 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC CGL Final Answer Key 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी। उम्मीद है कि रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Answer Key, बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC CGL Final Answer Key 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा (JSSC CGL Exam 2023) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो उम्मीदवार झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (jssc.nic.in) के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 26 सितंबर को अनंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की गई थी, आपत्ति विंडो 30 सितंबर तक खोली गई थी।

उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों की ऑनलाइन आपत्तियों की विशेषज्ञों की समिति द्वारा पुनः समीक्षा की गई और अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई। इस वर्ष झारखंड सीजीएल परीक्षा का लक्ष्य 1,017 पदों को भरना है, जिनमें सहायक ब्यूरो अधिकारी, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक और योजना के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

इस परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में तीन पेपर होते हैं। पेपर 1 एक भाषा का पेपर है जिसमें हिंदी और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाते हैं इसमें प्रत्येक विषय से कुल 60 प्रश्न होते हैं और 360 अंक होते हैं। पेपर क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है। पेपर 2 एक क्षेत्रीय या चुनी हुई भाषा का पेपर होता है जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं और कुल 300 अंक होते हैं। पेपर 3 में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, तर्क और मानसिक क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, झारखंड का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर टेस्ट जैसे विषय शामिल होते हैं। इसमें 150 प्रश्न होते हैं और कुल अंक 450 होंगे।
विज्ञापन

अंतिम उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jssc.nic.in) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध JSSC CGL फाइनल उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें