फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC CGL Admit Card 2024: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 21 व 22 सितंबर को होगा एग्जाम

Wed, 18 Sep 2024 09:46 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेएसएससी सीजीएल के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यरीक्षा सहायक शाखाा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए की आयोजित होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 22 सितंबर का आयोजित होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार पहले से ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

परीक्षा के समय उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की कॉपी, वैध फोटो आईडी अनिवार्य होगी। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षा
JSSC CGL परीक्षा दो दिनों में तीन पालियों में होगी। परीक्षा में तीन पेपर होंगे।
पेपर 1- यह भाषा कौशल पर केंद्रित होगा, इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाएं होंगी।
पेपर 2- यह परीक्षा क्षेत्रीय या चयनित भाषा के ज्ञान के परीक्षण के लिए होगी।
पेपर 3- यह पेपर सामान्य ज्ञान का आंकलन करने के लिए होगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • JSSC CGL प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने का लिंक खोजें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्री न पर प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें