Jharkhand JRHMS CHO Recruitment 2022: 400 पदों पर हैं भर्तियां
कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 400 निर्धारित की गई है। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। बता दें कि भर्ती के नियमों के तहत उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए नियुक्ति दी जाएगीा।
Jharkhand JRHMS CHO Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें-
Jharkhand JRHMS CHO Recruitment
JRHMS Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन और 15,000 रुपए तक का परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव दिया जाएगा।