फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPSC Recruitment 2024: सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन, जानें रिक्तियां

Sun, 28 Jul 2024 06:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार कल से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
JPSC Recruitment 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर 29 जुलाई आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि से 10 अगस्त शाम 5 बजे तक है।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 18 अगस्त (दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक) आयोजित होने की संभावना है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 78 सहायक वन संरक्षक पदों को भरना है।

आवेदन शुल्क
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं जेएच के एससी/एसटी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वानिकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या संबंधित विषयों में ऑनर्स या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल, केमिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jpsc.gov.in. पर जाएं और अपना ई-मेल, मोबाइल नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा करके एक कॉपी अपने पास रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें