JPSC Recruitment 2022: झारखंड लोक सेवा आयोग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
JPSC Recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
JPSC Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
झारखंड लोक सेवा आयोग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन 23 अक्तूबर, 2021 को जारी किया गया था।
JPSC Recruitment 2022: 207 पदों पर होगी भर्तियां
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के माध्यम से कुल 207 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदकों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में बीएएमएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल से इंटर्नशिप भी पूरी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
JPSC Recruitment 2022: अन्य योग्यताएं और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 47 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारो का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तारीखें आयोग द्वारा जल्द ही जारी की जाएंगी। किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।