इस तारीख को समाप्त होंगे आवेदन
भारतीय सेना 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम- 48 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 22 अगस्त, 2022 से शुरू कर दिया गया है। वहीं, सेना की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2022 शाम 03 बजे तक निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन कर लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
भारतीय सेना द्वारा जारी की गई 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम- 48 भर्ती के माध्यम से कुल 90 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें-
Indian Army 2022 Tes 48 Notifcation
ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होने चाहिए और उनका पास प्रतिशत कम से कम 60 फीसदी होना चाहिए। आवेदकों का जेईई मेन्स, 2022 परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है। वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 16.5 वर्ष और अधिकतम 19 वर्ष होनी चाहिए।