यूपी में उत्तर प्रदेश के राज्य विद्युत उत्पादन लिमिटेड ने सहायक लेखाकार, कार्यालय सहायक-III, कार्यालय सहायक लेखा-III, एवं प्रयोगशाला सहायक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों की कुल संख्या 211 है।
शैक्षिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उक्त पदों पर आरक्षण उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही अनुमन्य है।
अन्य प्रदेशों के उम्मीदवार अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान के तौर पर सहायक लेखाकार को 5,200-20,200 रुपये एवं 3,000 रुपये का ग्रेड पे, एवं कार्यालय सहायक एवं प्रयोगशाला सहायक को 5,200-20,200 रुपये एवं 2,600 रुपये का ग्रेड पे प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।