रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद के बाद अब रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसकी शुरूआत आरआरसी की ओर से स्पोर्ट्स, कल्चर एवं स्काउट/गाइड कोटे के तहत की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया से शुरू हो रही है।
आरआरसी की ओर से कुल 59 पदों पर भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है। आरआरसी इलाहाबाद की ओर से ग्रुप डी के 59 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आरआरसी ने किसी भर्ती के लिए पहली बार ऑन लाइन आवेदन मांगा है। ये सभी पद खेलकूद कोटा, स्काउट्स एवं गाइड कोटा और सांस्कृतिक कोटा के तहत भरे जाने हैं। बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे में लंबे समय से खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है।