फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में भर्ती: 12वीं पास पाएं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग ने रेलवे में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए 'स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेन्टिस' परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक को 12वीं स्तर की परीक्षा प्रथम या द्वितीय श्रेणी में पास होना आवश्यक है।

विज्ञापित पदों की परीक्षा के लिए आयु सीमा 17 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

आवेदकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग व महिला आवेदकों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

इन पदों के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा व व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जायेगा। लिखित परीक्षा में तीन पेपर शामिल हैं जिसमें प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। अतः लिखित परीक्षा कुल 600 अंकों की निर्धारित की गई है।

इस परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, मनोविज्ञान परीक्षण, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर 11 अक्टूबर, 2014 से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट http://upsc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें