फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2023: जम्मू-कश्मीर में ड्रॉफ्ट्समैन-पंचायत सचिव सहित कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 17 Apr 2023 04:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित डिवीजन / जिला कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित डिवीजन / जिला कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन




JKSSB रिक्तियों का विवरण

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 128 रिक्तियों को भरना है। जिसमें पंचायत सचिव के 13, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 105 और चालक द्वितीय के 10 पद शामिल हैं।

JKSSB आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये का शुल्क लागू है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in पर जाएं।

  • 2023 के विज्ञापन 01 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • साइन अप करें और रजिस्टर करने के लिए एक प्रोफाइल बनाएं।

  • लॉगइन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।

  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें