फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2023: इस राज्य के समाज कल्याण विभाग में होगी 200 से अधिक पदों पर भर्ती, जाने आवेदन का तरीका

Sun, 10 Dec 2023 01:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से कल्याण विभाग के तहत 200 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने समाज कल्याण विभाग में 201 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - jkssb.nic.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आगे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

JKSSB Recruitment 2023: इस दिन शुरू होगी आवदेन प्रक्रिया

जेकेएसएसबी समाज कल्याण विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2024 है। यह भर्ती अभियान समाज कल्याण विभाग में 201 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

JKSSB Recruitment 2023: आयु सीमा

जेकेएसएसबी समाज कल्याण विभाग भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

JKSSB Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होगी। गौरतलब है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार के 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी भर्ती 2023: ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब अपना फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें