फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड: जूनियर असिस्टेंट व स्टेनोग्राफर सहित 503 पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Wed, 23 Jun 2021 02:37 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • बोर्ड ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर वाइल्ड लाइफ गार्ड, ड्राइवर, सोशल फॉरेस्ट्री वर्कर सहित 503 विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं।
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर वाइल्ड लाइफ गार्ड, ड्राइवर, सोशल फॉरेस्ट्री वर्कर सहित 503 विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन


रिक्तियों का विवरण
फॉरेस्ट, इकोलॉजी और एनवायरमेंट डिपार्टमेंट – 280पद
जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट- 200 पद
हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट-4 पोस्ट
डिपार्टमेंट ऑफ लॉ जस्टिस एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स-19 पद

इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी 2021: 4 नौकरियां जहां आप अगले महीने तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन



इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 40 साल रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टीच्वाइस के सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-LIVE: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1500 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन


इन रिक्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको आवेदन लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉग इन करें और रजिस्टर करने के लिए अपना प्रोफाइल बनाएं।
-अब आप जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं वह पद चुनें।
-अपना आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-आखिर में शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें