फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC MO Recruitment: जेकेपीएससी ने शुरू की स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, सैलरी 53 हजार से डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह

Thu, 01 Sep 2022 07:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC MO Recruitment 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी / यूनानी / आयुर्वेदिक) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC MO Recruitment 2022: जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के चिकित्सा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी / यूनानी / आयुर्वेदिक) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 01 से 03 अक्तूबर, 2022 तक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को संपादित कर सकेंगे। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 21 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 08 रिक्तियां चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी) के पद के लिए, 06 चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) के लिए और 07 चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेदिक) के लिए हैं।  

JKPSC MO Recruitment: आयु सीमा एवं पात्रता मापदंड

जेकेपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 01 जनवरी, 2022 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 52,700 रुपये से लेकर 1,66,700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।  
 

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

 
  1. चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी) : सीसीआईएच/ सीसीआईएम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होम्योपैथी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 
  2. चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) : सीसीआईएम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से यूनानी में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। 
  3. चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेदिक) : सीसीआईएम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से आयुर्वेदिक में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

 

चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवश्यक शुल्क

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : 1,000 रुपये
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 500 रुपये
 
 
विज्ञापन

JKPSC MO Recruitment: चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज रिक्रूटमेंट टैब के अंतर्गत जॉब्स/ ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें। 
  3. अब उम्मीदवार जेकेपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। 
  5. आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म जमा करें और प्रिंट आउट ले लें। 
  6. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  jkpsc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें