फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKPSC CCE Prelims 2024: जेकेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण

Wed, 21 Aug 2024 03:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JKPSC CCE Prelims 2024: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। आवेदन से चूके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKPSC CCE Prelims 2024: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE 2024) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार अब 31 अगस्त, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट- jkpsc.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 1 से 3 सितंबर, 2024 तक खुलेगी।

विज्ञापन


सीसीई प्रारंभिक परीक्षा संभावित रूप से 10 नवंबर को श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुल्ला, जम्मू, डोडा और राजौरी में आयोजित की जाएगी। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 90 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 30 रिक्तियां जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के लिए, 30 जम्मू और कश्मीर पुलिस (G) सेवा के लिए और 30 जम्मू और कश्मीर लेखा (G) सेवा के लिए हैं।

पात्रता मानदंड
आवेदकों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी विदेशी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसे आयोग के परामर्श से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री के समकक्ष घोषित किया गया हो। 

इसके अलावा, अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2024 तक 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और सेवारत उम्मीदवारों तथा पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु क्रमशः 34 और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये लागू हैं। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

 
ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jkpsc.nic.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब के अंतर्गत "जॉब्स/ऑनलाइन आवेदन' पर क्लिक करें।
  • कंबाइंड कॉम्पिटिटिव प्रीलिम्स टैब पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉगिन करें
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें