JIPMER Recruitment 2022: 10 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
JIPMER में नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 30 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
JIPMER Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से नर्सिंग अधिकारी, मेडिकल लेबोरेटरी एडमिनिस्ट्रेटिव टेक्नॉलॉजिस्ट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, जेई और स्टेनो समेत कई अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 143 निर्धारित की गई है।
JIPMER Recruitment 2022: जरूरी पात्रता
JIPMER भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आयु-सीमा भी पदों की अनुसार ही हैं।
- नर्सिंग अधिकारी- अधिकतम 35 वर्ष
- तकनीकी सहायक- अधिकतम 27 वर्ष
- अन्य पदों के लिए- 30 वर्ष
JIPMER Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य और ईडब्लूएस वर्ग के लिए- 1500 रुपये और ट्रांजैक्शन फीस।
- ओबीसी वर्ग के लिए- 1500 रुपये और ट्रांजैक्शन फीस।
- एससी और एसटी वर्ग के लिए- 1200 रुपये और ट्रांजैक्शन फीस।
- दिव्यांग वर्ग के लिए- कोई शुल्क नहीं।
JIPMER Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं अहम तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 मार्च, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 30 मार्च, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 11 अप्रैल, 2022
- भर्ती परीक्षा की तारीख- 17 अप्रैल, 2022
JIPMER Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़कर अपनी पसंद के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च, 2022 से शुरू होगी।