पात्रता एवं योग्यता संबंधी मापदंड
आयु सीमा : आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी, 2022 को 21-40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। हालांकि, भर्ती अधिसूचना में लिखा गया है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट लागू है।
शैक्षणिक योग्यता : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती के आवेदकों के पास बीएड परीक्षा उत्तीर्ण के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। योग्यता संबंधी अधिक विवरण अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
आवेदन शुल्क : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये लागू है।
Jharkhand PGT 2022 Recruitment की चयन प्रक्रिया
आवेदकों को मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।