फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB JE Bharti 2025: जम्मू-कश्मीर में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा फिर स्थगित, 500 से ज्यादा पदों पर असर

Sun, 31 Aug 2025 08:55 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JKSSB JE Recruitment 2025: जम्मू-कश्मीर में जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। 500 से ज्यादा रिक्तियों पर होने वाली यह परीक्षा अब नई तारीख पर होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKSSB JE Exam Postponed: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा पहले 31 अगस्त को होनी थी, लेकिन बाद में इसे 7 सितंबर, 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। अब खराब मौसम के कारण यह परीक्षा दोबारा टाल दी गई है।

500 से ज्यादा पदों पर असर

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से सिविल जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग और जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 508 पद भरे जाएंगे। लेकिन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों टली परीक्षा?

बोर्ड ने अपने नोटिस में लिखा है कि भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा आयोजित करना सुरक्षित नहीं है। इसलिए परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों को अगली तारीख का इंतजार करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि उचित समय पर घोषित की जाएगी।

उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

JKSSB ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और नोटिस चेक करते रहें। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि नई तिथि की जानकारी परीक्षा से पहले समय पर दी जाएगी।

जेई भर्ती परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे और हर सवाल एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे और केवल अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। इसके अलावा, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काटे जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें