फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Constable 2024: कारपेंटर, प्लंबर समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन का मौका आज, इस पात्रता वाले करें पंजीकरण

Tue, 10 Sep 2024 10:10 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Constable 2024: आईटीबीपी के कारपेंटर, प्लंबर, मेसन और इलेक्ट्रीशियन सहित 202 कांस्टेबल (पायनियर) पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। 10 वीं पास के बाद आईटीआई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Constable 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कारपेंटर, प्लंबर, मेसन और इलेक्ट्रीशियन सहित 202 कांस्टेबल (पायनियर) पदों के लिए भर्ती की घोषणा की थी। आधिकारिक अधिसूचना 3 से 9 अगस्त 2024 के रोजगार समाचार पत्र में जारी की गई थी। इसके अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। बता दें कि 12 अगस्त से इन पदों के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए थे। इच्छुक उम्मीदवार अभी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन


पात्रता
पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को चेस्ट 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना चाहिए।

आयु सीमा
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम : 23 वर्ष
आयु में छूट : नियमानुसार

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
एससी, एसटी: कोई शुल्क नहीं
महिला: कोई शुल्क नहीं

अभ्यर्थियों को अपना परीक्षा शुल्क केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई और अन्य शुल्क भुगतान मोड के माध्यम से ही भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


पद, पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता
पद पदों की संख्या शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल (बढ़ई) 71 10वीं पास+ कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई
कांस्टेबल (प्लम्बर) 52 10वीं पास + प्लम्बर ट्रेड में आईटीआई
कांस्टेबल (मेसन) 64 10वीं पास + मेसन ट्रेड में आईटीआई
कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) 15 10वीं पास + इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
  1. शारीरिक दक्षता परीक्षण
  2. शारीरिक मानक परीक्षण
  3. लिखित परीक्षा
  4. ट्रेड टेस्ट
  5. चिकित्सा परीक्षण

आवेदन करने के चरण
  1. आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  2. यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो पंजीकरण करें, या यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
  3. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और लॉग इन करें।
  4. आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  5. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें (सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये; एससी, एसटी, ईएसएम और महिलाओं को छूट दी गई है)।
  7. आवेदन पत्र जमा करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रस्तुत फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें