फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Constable 2024: आईटीबीपी के वेटरनेरी स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अभी करें आवेदन, पंजीकरण का आखिरी मौका

Tue, 10 Sep 2024 08:40 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Constable 2024: आईटीबीपी ने कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज बंद होने वाली है। 10वीं पास उम्मीदवार जो आईटीबीपी में नौकरी के इच्छुक हैं, वे आज ही इन पदों के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
आईटीबीपी में निकली बंपर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Constable 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में नौकरी में वेटरनेरी स्टाफ में कांस्टेबल पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ हो गई थी। आईटीबीपी आज आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज,10 सितंबर को बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट  https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वेटरनरी स्टाफ की भर्ती
आईटीबीपी की इस भर्ती में वेटरनरी स्टाफ के लिए 128 रिक्त पद पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल ड्रेसर, कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट और कांस्टेबल केनलमैन के पद भरे जाएंगे।
 
पद पदों की संख्या
हेड कांस्टेबल 9
कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट 115
कांस्टेबल केनलमैन 4
कारपेंटर 71
पेंटर 52
राजमिस्त्री 64
इलेक्ट्रिशियन 15
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटनरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास हो। साथ ही पशु चिकित्सा या पशुधन प्रबंधन विषय से संबंधित न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का नियमित पैरा वेटनरी कोर्स या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए। कांस्टेबल पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और सैलरी
आवेदकों को इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट देना होगा। पहले इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। हालांकि इसकी तिथि अब तक तय नहीं हो सकी है। वहीं सैलरी में हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटरनरी पद पर 24 हजार से 81 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं एनिमल ट्रांसपोर्ट पद की सैलरी 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये महीने तक है। वहीं कांस्टेबल केनलमैन की सैलरी महीने के 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये है।

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
हेड कांस्टेबल के पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं कांस्टेबल पद के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। भर्ती के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यू मेल उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें