अक्सर दसवीं परीक्षा पास कर चुके युवा सरकारी नौकरी की तलाश करना शुरू कर देते हैं। इसके लिए वे कई तरह के प्रयास भी करते हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में 10वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी पाने का सबसे शानदार करियर ऑप्शन बताने जा रहे हैं जिसके बाद अभ्यर्थी अपने सरकारी नौकरी के सपने को बेहद ही आसानी से साकार बना सकते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) के इसरो लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक, रसोइया, फायरमैन और कैटरिंग अटेंडेंट के पदों के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इसरो द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 8 पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसके लिए कोई भी दसवीं पास उम्मीदवार जो कि अन्य अधिमानी योग्यताओं को पूरा करता हो आवेदन कर सकता है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले अगर आपको किसी भी जल्द ही होने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिवीजन करना है या अपनी तैयारी पक्की करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-कोर्स या फ्री मॉक टेस्ट ज्वॉइन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता और आयुसीमा उम्र
- भारी वाहन चालक, हल्के वाहन चालक और रसोइया के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- फायरमैन और कैटरिंग अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
- इन पदों पर आवेदन करने के अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है।
- उम्मीदवारों के पास दसवीं पास होने के साथ पदों के हिसाब से जरूरी अनुभव भी होना आवश्यक है।
क्या है आवेदन की आखिरी तारीख
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए 24 अगस्त 2021 से 06 सितंबर तक मौका दिया गया है।
चयन के बाद अभ्यर्थी को कितनी मिलेगी सैलरी
व्हीकल ड्राइवर- 19900- 63200 प्रति माह।
कुक- 19900- 63200 प्रति माह।
फायरमैन- 19900- 63200 प्रति माह।
कैटरिंग अटेंडेंट- 18000- 56900 प्रति माह।
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।