भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 सितंबर को देश भर के 14 शहरों में आयोजित होने वाली है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 27 मार्च को शुरू हुई और 24 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी।
इसरो की यह भर्ती परीक्षा 62 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें तकनीकी सहायक, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन सहित कई अन्य पद शामिल हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैध आईडी प्रूफ भी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में घुसने नहीं दिया जाएगा।