टेरीटोरियल आर्मी भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया
गौरतलब है कि प्रादेशिक सेना भर्ती में चयन के लिए एक लिखित परीक्षा होती है। इसे उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होता है। लिखित परीक्षा में ओएमआर शीट आधारित दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में तर्क और प्राथमिक गणित से प्रश्न होंगे, जबकि पेपर-2 में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न आते हैं।
परीक्षा के लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे की अवधि दी जाएगी। परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
टेरीटोरियल आर्मी अधिकारी भर्ती 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
- प्रादेशिक सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jointerritorialarmy.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपने ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, और अन्य आवश्यक विवरणों का उपयोग करके स्वयं का रजिस्ट्रेशन करें।
- एक बार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट हो जाने पर आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- अपनी नवीनतम तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतिलिपि अपलोड करें।
- 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म के साथ शुल्क भुगतान की एक प्रति डाउनलोड करें।
टेरीटोरियल आर्मी अधिकारी भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता : आवेदकों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।
आयु सीमा : आवेदन भरने के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त, 2021 के दिन आवेदकों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।