Indian Navy SSR Final Result 2024: भारतीय नौसेना ने आधिकारिक साइट पर एसएसआर (वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती) 02/2024 और मैट्रिक भर्ती (MR) के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और शारीरिक फिटनेस टेस्ट दिया था, वे अब आधिकारिक भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर अपनी चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
इंडियन नेवी ने एसएसआर पदों के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 से 11 जुलाई, 2024 को किया था। वहीं, एमआर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 से 15 जुलाई, 2024 तक कराया गया था। इसके लिए इंडियन नेवी ने एडमिट कार्ड को 3 जुलाई को जारी किया गया था।