फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB: डीएसएसएसबी नर्सिंग अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 23 Oct 2024 09:31 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB: डीएसएसएसबी नर्सिंग अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSSSB: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने डीएसएसएसबी नर्सिंग अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें पोस्ट कोड 58/23, असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों के लिए स्किल टेस्ट (टाइपिंग) के लिए स्किल टेस्ट राउंड में उपस्थित होना है, वे लिंक पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस दिन होगी परीक्षा
दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में असिस्टेंट ग्रेड III के लिए कौशल परीक्षा 26 और 27 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'पोस्ट कोड 58/23, सहायक ग्रेड- III के लिए कौशल परीक्षा (टाइपिंग) हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' टिकर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉग-इन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है, वे 23 और 24 अक्तूबर, 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बोर्ड कार्यालय से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं या 24 अक्बतूर, 2024 तक ईमेल dsssb-secy@nic.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें