फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: इंडियन नेवी में निकली शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी की भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो इस तारीख तक भरें फॉर्म

Sat, 24 Feb 2024 03:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy SSC Officers Bharti: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10 मार्च फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में एसएससी अधिकारी की 254 रिक्तियो को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी, यानी आज से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथ 10 मार्च, 2024 है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्मय से एसएससी ऑफिसर के 254 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • कार्यकारी शाखा (Executive Branch): 136 पद
  • शिक्षा शाखा (Education Branch): 18 पद
  • तकनीकी शाखा (Technical Branch): 100 पद

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में या आवश्यक अनुशासन में बी.ई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में योग्यता डिग्री में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए उनके चयन के बारे में ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 

संबंधित भर्ती के लिए रिक्तियों की उपलब्धता और मेडिकल क्लियरेंस के अनुसार सभी एंट्रियों के लिए एसएसबी अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चिकित्सा परीक्षण में फिट घोषित उम्मीदवारों को प्रवेश में रिक्तियों की उपलब्धता के अनुसार नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मूल वेतन

एसएलटी का मूल वेतन लागू अन्य भत्ते के साथ 56100 रुपये से शुरू होता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें