Indian Navy SSC Officer 2025: भारतीय नौसेना ने जून 2025 से शुरू होने वाली विभिन्न प्रविष्टियों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारियों के लिए अधिसूचना जारी दी थी। इस अधिसूचना के मुताबिक 14 सितंबर से इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर के लिए आवेदन शुरू हुए थे, आवेदन करने का आखिरी दिन आज है। इस भर्ती अभियान के जरिए 250 एसएससी अधिकारी के पद भरे जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आज ही आवेदन विंडो बंद होने से पहले आवेदन करें।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "जून 2025 से भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरल में शुरू होने वाले पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अनुदान के लिए पात्र अविवाहित पुरुषों और अविवाहित महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीयता की शर्तों को पूरा करना होगा।" उम्मीदवार नीचे दी गई अधिसूचना में रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य विवरण देख सकते हैं।