फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Constable Recruitment: एचएसएससी कांस्टेबल के 5666 पदों पर आवेदन का एक और मौका! इस दिन तक बढ़ी अंतिम तिथि

Sat, 28 Sep 2024 06:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Police Constable Bharti 2024: एचएसएससी कांस्टेबल के 5666 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC Police Constable Vacancy: हरियाणा कर्चमारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल इंडिया रिजर्व बटालियन और कांस्टेबल माउंटेंड के पदों पर निकली 5666 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा गई है। जो उम्मीदवार पिछली समय सीमा के दौरान पंजीकरण नहीं कर पाए थे, उनके पास अब आवेदन करने के लिए 1 अक्तूबर शाम 5 बजे तक का समय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


अपने आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के पास 1 अक्तूबर शाम 5 बजे तक का समय होगा। पहले आयोग ने आवेदन के लिए 24 सितंबर तक का समय दिया था। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। ऐसे में तुरंत आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

Haryana Constable Vacancy: रिक्ति विवरण

आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,666 पदों को भरना है। इसमें 4000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं, जोकि केवल पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 66 पद घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं। विस्तृत रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)
जनरल = 1440
एससी = 720
बीसीए = 560
बीसीबी = 320
ईडब्ल्यूएस = 400
ईएसएम-जनरल = 280
ईएसएम-एससी = 80
ईएसएम-बीसीए = 80
ईएसएम-बीसीबी = 120

महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)
जनरल = 258
एससी = 108
बीसीए = 84
बीसीबी = 48
ईडब्ल्यूएस = 18
ईएसएम-जनरल = 42
ईएसएम-एससी = 12
ईएसएम-बीसीए = 12
ईएसएम-बीसीबी = 18

पुरुष कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन) के 1000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)
जनरल = 360
एससी = 180
बीसीए = 140
बीसीबी 80
ईडब्ल्यूएस = 100
ईएसएम-जनरल = 70
ईएसएम-एससी = 20
ईएसएम-बीसीए = 20
ईएसएम-बीसीबी = 30

पुरुष कांस्टेबल (घुड़सवार सशस्त्र पुलिस) के 66 पद।
गैर-ईएसएम ईएसपी
जनरल = 24
एससी = 11
बीसीए = 8
बीसीबी = 5
ईडब्ल्यूएस = 7
ईएसएम-जनरल = 5
ईएसएम-एससी = 2
ईएसएम-बीसीए = 2
ईएसएम-बीसीबी = 2

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर, 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस/एससी/पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट लागू है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा।

चयन हेतु सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें