इंडियन नेवी ने अविवाहित पुरुषों के लिए एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से प्रारंभ हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने की पहली शर्त यही है कि पुरुष उम्मीदवार का अविवाहित होना है।
बता दें कि मेरिट दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में प्राप्तांक से बनेगी। इस लिस्ट में वही होंगे जो पीईटी, पीएसटी और मेडिकल में पास होंगे।
आयु सीमा- इंडियन नेवी के एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
12वीं पास के लिए- जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बाद न हुआ हो।
अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए।
चयन- पहले चरण में उम्मीदवारों को उनके 12वीं के पीसीबी के मार्क्स से शार्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी।
वेतन - प्रारम्भिक परीक्षण अवधि के दौरान, भर्ती होने पर नौ सैनिकों को स्टाईपेंड के रूप में 14,600/- रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। परीक्षण पूरा होने के बाद, डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल 3 (21,700/- रुपये से 69,100/- रुपये) में दिया जायेगा। साथ ही सैनिक सेवा भत्ता 5200/- रुपये को महंगाई भत्ता (जो लागू होगा) के साथ जोड़कर दिया जायेगा।
पदोन्नति – मास्टर चीफ़ पेटी ऑलफसर-I के रैंक तक पदोन्नति के अवसर हैं । जिसमे वेतन स्केल डिफेंस वेतन मेट्रिक्स के लेवल 8 (47,600/- रुपये से 1,51,100/- रुपये) देय होगा। साथ ही 5200/- रुपये प्रतिमाह सैनिक सेवा भत्ता दिया जायेगा। रिकॉर्ड श्रेष्ठ होने, निर्धारित परीक्षाएं तथा एसएसबी उत्तीर्ण कर लेने पर कमीशंड अधिकारी के पद तक पदोन्नति के अवसर भी हैं।
सुरक्षा बीमा- आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सुरक्षा बीमा (योगदान पर ) 75 लाख रुपये नौसेनिकों के लिए लागू है।