बता दें कि 26 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती में प्रबंधन प्रशिक्षु (एमटी) (बैंकिंग परिचालन) के कुल 50 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों को लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि और समय बाद में हमारी वेबसाइट, व्यक्तिगत ईमेल और/या एसएमएस पर अधिसूचना द्वारा सूचित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये लागू है।
पात्रता मापदंड
एग्जिम बैंक के मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
| पात्रता मानदंड |
विवरण |
| आयु सीमा |
1 अगस्त 2024 को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
| शैक्षणिक योग्यता |
स्नातक में न्यूनतम 60% कुल अंक / समकक्ष CGPA; स्नातक पाठ्यक्रम न्यूनतम 3 वर्ष की पूर्णकालिक अवधि |