फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sun, 13 Mar 2022 09:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ICG Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक जारी रहेगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का सीधा चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
ICG Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICG Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय तटरक्षक, मुख्यालय तटरक्षक क्षेत्र, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार ने इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर और प्रथम श्रेणी लस्कर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का विज्ञापन 12 से 18 मार्च, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। 

विज्ञापन


ICG Recruitment 2022: कब तक करना होगा आवेदन?
भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक जारी रहेगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का सीधा चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता, आयु-सीमा, आवेदन की प्रक्रिया और अन्य जानकारी को भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट  indiancoastguard.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है। 

भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 12 मार्च, 2022 (रोजगार समाचार में)
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- आवेदन शुरू होने के 30 दिन के भीतर।

विज्ञापन

ICG Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  • इंजन ड्राइवर के लिए पदों की संख्या - 7  (सामान्य वर्ग के लिए- 4 पद, एससी वर्ग के लिए- 1 और ओबीसी वर्ग के लिए-2 पद)
  • सारंग लस्कर के लिए पदों की संख्या - 7  (सामान्य वर्ग के लिए- 5 पद, एससी वर्ग के लिए- 1 और ओबीसी वर्ग के लिए-1 पद)
  • लस्कर प्रथम श्रेणी के लिए पदों की संख्या - 2 (सामान्य वर्ग के लिए- 2 पद)


ICG Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन पत्र को इस पते पर भेज दें - Post Box No. 716, Haddo Post, Port Blair- 744102.

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें