अक्सर बारहवीं पास कर लेने के बाद युवा सरकारी नौकरी की तलाश करना शुरु करे देते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए इंडियन एयरफोर्स एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। भारतीय वायुसेना में लगभग हर साल ग्रुप-X व Y के पदों पर भर्तियां कराई जाती हैं। इन भर्तियों में बारहवीं पास केवल पुरुष उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका दिया जाता है। इसके अलावा कैंडिडेट ने विज्ञान वर्ग के साथ इंटर की पढ़ाई की हो। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Airforce X Y Group Online Course- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
शारीरिक मानदंड़
भारतीय वायुसेना में ग्रुप-X व Y के अन्तर्गत कराई जाने वाली एयरमैन भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा सीने का फुलाव कम से कम 5 सेमी होना अनिवार्य होता है।
चयन प्रक्रिया
इंडियन एयरफोर्स की एयरमैन भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है। इस एग्जाम में जहां ग्रुप-X के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स से फिजिक्स ,मैथ्स व इंग्लिश विषय से सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए उन्हें 60 मिनट का समय दिया जाता है। वहीं, ग्रुप- Y के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से रिजनिंग एण्ड जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश के सवाल पूछे जाते हैं, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 45 मिनट का समय मिलता है। इसके अलावा दोनों समूह के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को सभी सेक्शन के प्रश्नों को हल करना होता है। इसके लिए उम्मीदवार को 85 मिनट का टाइम दिया जाता है। इस परीक्षा को पास कर लेने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल फिटनेस आदि के लिए बुलाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए वायु सेना की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।