Army Agniveer Result 2024: भारतीय सेना ने आज 19 सितंबर, 2024 को भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदार आधिकारिक वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) पर जाकर अंतिम परिणाम 2024 को डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए सीबीटी लिखित परीक्षा 22 अप्रैल से 3 मई 2024 तक कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परिणाम हिसार, पालमपुर, रोहतक, आगरा, अल्मोड़ा, अमेठी, लैंसडाउन और अन्य क्षेत्रों के लिए घोषित किए गए हैं।