भारतीय वायुसेना ने ग्रुप-सी सिविलियन के 282 पदों पर भर्ती के लिए 24 से 30 जुलाई के रोजगार समाचार में नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के एक माह के भीतर तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां सिविलियन श्रेणी के अधीक्षक, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर, कुक, पेंटर, कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, ए/सी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर, ट्रेड्समैन तथा हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें ग्रेजुएट्स से लेकर दसवीं पास तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप फ्री करेंट अफेयर्स PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन :
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा स्किल/फिजिकल/प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा पदों के लिए दी गई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके पद के हिसाब से स्किल/फिजिकल/प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अधीक्षक के पद के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट, लोअर डिवीज़न क्लर्क के पद लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास, स्टोर कीपर के पद लिए 12 वीं कक्षा या समकक्ष पास तथा कुक (साधारण ग्रेड) के पद लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमापेंटर होना आवश्यक है।
इसके अलावा कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, ए/सी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर, ट्रेड्समैन के पद के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास तथा हिंदी टाइपिस्ट के पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दिए गए प्रारूप में आवेदन भर के दस्तावेजों के साथ सामान्य डाक/ पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन में नियत समय के भीतर जमा करना होगा। 18 से 25 साल के इच्छुक अभ्यर्थी रिक्तियों और योग्यता के अनुसार अपनी पसंद के वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC PET, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को करें साकार।