फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Skill Report: रोजगार योग्य युवाओं की संख्या केवल 48.7 फीसदी, कौशल की कमी की ओर किया इशारा

Sun, 12 Dec 2021 04:23 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

India Skills Report 2022: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य से सबसे ज्यादा रोजगार योग्य युवा आते हैं। हायरिंग लिस्ट में महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन
Job Shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Skills Report 2022: नौकरियों की कमी, बेरोजगारी, कौशल की कमी, काम पर रखना - ये कुछ शब्द है जिनका भारतीय युवा आदी है। हमारे देश में बेरोजगारी कोई नई समस्या नहीं है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2022 के अनुसार, भारत में कुल युवाओं का केवल 48.7 फीसदी ही रोजगार योग्य है।

विज्ञापन

भारतीय युवाओं में कौशल की कमी

इसका मतलब है कि 2 में से लगभग 1 भारतीय युवा रोजगार के योग्य नहीं है। व्हीबॉक्स द्वारा जारी इस अध्ययन में कहा गया है कि सर्वेक्षण में शामिल सभी कंपनियों में से लगभग 75 फीसदी ने उद्योग में कौशल की कमी की सूचना दी।

एक से लेकर पांच वर्ष के युवाओं की भारी मांग

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि बी.टेक और एमबीए स्नातकों में अधिक रोजगार योग्य प्रतिभा है। 1-5 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों की भारी मांग है। वहीं अगर हम पिछले 7-8 वर्षों की बात करें तो इस समय रोजगार योग्यता 34 से 46.2 फीसदी ही रही है। 2020 को छोड़कर हर साल उच्च शिक्षा वाले भारतीय उम्मीदवारों की रोजगार क्षमता में सुधार देखा गया है।

51.44 फीसदी महिलाएं रोजगार योग्य

उच्चतम रोजगार योग्य आयु सीमा 22 से 25 वर्ष है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य से सबसे ज्यादा रोजगार योग्य युवा आते हैं। हायरिंग लिस्ट में महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु सबसे ऊपर हैं। अफसोस की बात है कि भारत में वर्कफोर्स में केवल 32.8 फीसदी महिलाएं ही शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि 51.44 फीसदी महिलाएं रोजगार योग्य हैं जबकि रोजगार योग्य पुरुषों का फीसदी 45.97 है। तेलंगाना और कर्नाटक में सबसे ज्यादा नौकरी के लिए तैयार महिलाएं हैं। 35.96 फीसदी कंपनियों की नियुक्ति सकारात्मक है।

विज्ञापन

इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022

इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2022 पूरे भारत में 3 लाख उम्मीदवारों द्वारा किए गए व्हीबॉक्स नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (WNET) के परिणामों और 15 उद्योगों व क्षेत्रों में फैले 150 कॉरपोरेट्स को कवर करने वाले इंडिया हायरिंग इंटेंट सर्वे की एक रिपोर्ट पर आधारित है। भारत कौशल रिपोर्ट अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भारतीय विश्वविद्यालयों संघ (एआईयू), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) आदि के साथ साझेदारी में जारी एक वार्षिक रिपोर्ट है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें