फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post Recruitment 2021: इन 8 डाक विभाग के 885 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Sun, 31 Oct 2021 01:49 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post Recruitment 2021: उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड पोस्टल सर्किल में 880 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया पोस्ट ने उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड के सर्किलों के लिए पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन / मेल गार्ड्स और मल्टी टास्किंग स्टाफ के मेधावी स्पोर्ट्स पर्सन की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में लगभग 885 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस लेख में भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन

पदों का विवरण

कुल पद - 885 पद

  • उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 13 पद
  • आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 75 पद
  • महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल - 257 पद
  • जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 266 पद
  • राजस्थान पोस्टल सर्किल - 22 पद
  • दिल्ली पोस्टल सर्किल - 221 पद
  • छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 12 पद
  • झारखंड पोस्टल सर्किल -19 पद

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 

  • उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 29 अक्तूबर, 2021 
  • आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 28 अक्तूबर, 2021
  • महाराष्ट्र पोस्ट सर्किल - 28 अक्तूबर, 2021
  • जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 30 सितंबर, 2021 
  • राजस्थान पोस्टल सर्किल - 25 अक्तूबर, 2021
  • दिल्ली पोस्टल सर्किल - 26 अक्तूबर, 2021
  • छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 25 अक्तूबर, 2021
  • झारखंड पोस्टल सर्किल - 27 अक्तूबर, 2021

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 

  • उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 22 दिसंबर, 2021
  • आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 27 नवंबर, 2021
  • महाराष्ट्र पोस्ट सर्किल - 27 नवंबर, 2021
  • जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 1 नवंबर, 2021
  • राजस्थान पोस्टल सर्किल - 6 दिसंबर, 2021
  • दिल्ली पोस्टल सर्किल -  21 नवंबर, 2021
  • छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 3 दिसंबर, 2021
  • झारखंड पोस्टल सर्किल - 25 नवंबर, 2021

आवेदन शुल्क - 

  • उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
  • आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
  • महाराष्ट्र पोस्ट सर्किल - 200 रुपये
  • जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - 100 रुपये
  • राजस्थान पोस्टल सर्किल - 100 रुपये
  • दिल्ली पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
  • छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - 200 रुपये
  • झारखंड पोस्टल सर्किल - 200 रुपये

आयु सीमा -   

  • उत्तराखंड पोस्टल सर्किल - पोस्टमैन और पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
  • आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - पोस्टमैन और पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
  • महाराष्ट्र पोस्ट सर्किल - पोस्टमैन/मेल गार्ड और पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
  • जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल - इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 
  • राजस्थान पोस्टल सर्किल - डाक सहायक, छंटाई सहायक, डाकिया के लिए आवेदकों की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एमटीएस के पद के लिए  अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • दिल्ली पोस्टल सर्किल - पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट पद: उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मल्टी-टास्किंग स्टाफ: उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल - पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट पद: उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मल्टी-टास्किंग स्टाफ: उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • झारखंड पोस्टल सर्किल - पोस्टमैन और पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें