India Post GDS Recruitment 2024: इंडियन पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक के पदों भर्ती के लिए आज 5 अगस्त, 2024 को आवेदन विंडो बंद होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट - indiapostgdsonline.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई, 2024 को शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 44228 पदों को भरना है।