फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post GDS 2023 Result: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 12 Apr 2023 03:20 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post GDS Merit List 2023: इंडिया पोस्ट ने जीडीएस भर्ती परीक्षा का पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की दूसरी मेरिट सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
India Post GDS 2023 second merit list released
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Post GDS 2023 Second Merit List Released: इंडिया पोस्ट ने सभी सर्किलों के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) 2023 दूसरी मेरिट सूची घोषित की है। उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की दूसरी मेरिट सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

दस्तावेज सत्यापन से होगा गुजरना

इंडिया पोस्ट ने 11 मार्च, 2023 को ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) 2023 के लिए पहली मेरिट सूची जारी की। जिन उम्मीदवारों को जीडीएस 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। दस्तावेज सत्यापन की तारीखों की घोषणा इंडिया पोस्ट द्वारा उचित समय पर की जाएगी।

बता दें कि इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 इंडिया पोस्ट द्वारा कुल 40889 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। पंजीकरण प्रक्रिया 28 जनवरी, 2023 को शुरू हुई और 16 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों पर जाएं और संबंधित राज्य का चयन करें।

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • अब डाउनलोड करें और जांचें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें