MIB Recruitment 2023: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत युवाओं के पास नौकरी का बेहतरीन अवसर है। इसके लिए यंग प्रोफेशनल से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक युवा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय द्वारा रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार, 75 युवा उम्मीदवारों की संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी। जो एक वर्ष के लिए होगी।
वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से जर्नलिज्म या मास कम्यूनिकेशन या विजुअल कम्यूनिकेशन या इंफॉर्मेशन आर्ट्स या एनिमेशन एंड डिजाइनिंग या लिटरेचर एवं क्रिएटिव राइटिंग में कम से कम दो वर्ष की मास्टर्स डिग्री या डिप्लोमा लिया हो। उम्मीदवारों के पास सम्बन्धित कार्य का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी।