Income Tax Recruitment 2023: इनकम टैक्स, मुंबई ने इंस्पेक्टर, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2024 तक है।
इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर, एमटीएस सहित 291 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
आयकर निरीक्षक : 14 पद
स्टेनोग्राफर : 18 पद
कर सहायक : 119 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ : 137 पद
कैंटीन अटेंडेंट : 03 पद
इनकम टैक्स, मुंबई में खेल कोटो के तहत इंस्पेक्टर, एमटीएस सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा पद के मुताबिक अलग-अलग है।
आयकर निरीक्षक (आईटीआई) - 18 से 30 वर्ष के बीच
आशुलिपिक ग्रेड-I (आशुलिपिक) 18 से 27 वर्ष के बीच
कर सहायक (टीए) 18 से 27 वर्ष के बीच
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 18 से 25 वर्ष के बीच
कैंटीन अटेंडेंट (सीए) 18 से 25 वर्ष के बीच
इनकम टैक्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है और भुगतान का प्रमाण आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा।
इनकम टैक्स विभाग, मुंबई में खेल कोटा के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती किए जाने वाले उम्मीदवारों सैलरी उनके पद के मुताबिक मिलेगी। नीचे सैलरी के बारे में जानकारी दी गई है।