फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: नौकरियों के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, आयकर विभाग ने जारी किया अहम नोटिस

Tue, 22 Feb 2022 06:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

आयकर विभाग जनता को सावधान करता है कि वे विभाग में भर्ती कराने और नौकरियां दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करके नौकरी की तलाश कर रहे जरूरतमंद लोगों को गुमराह करने वाले धोखेबाज व्यक्तियों के शिकार न बनें। 
विज्ञापन
पड़ताल फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में रोजाना सामने आ रही सरकारी नौकरियों के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी की खबरों के बीच, आयकर विभाग ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नौकरी के ऑफर को लेकर धोखाधड़ी के शिकार होने से बचाने के लिए जनता को आगाह करते हुए, आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि उम्मीदवारों को केवल एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग और आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन पर ही विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPTET Answer Key Results 2021: यूपीटीईटी आंसर की कल जारी होगी, रिजल्ट 25 फरवरी को आएगा

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, आयकर विभाग जनता को सावधान करता है कि वे विभाग में भर्ती कराने और नौकरियां दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करके नौकरी की तलाश कर रहे जरूरतमंद लोगों को गुमराह करने वाले धोखेबाज व्यक्तियों के शिकार न हों। आयकर विभाग ने अपने बयान में कहा कि यह उसके संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज व्यक्ति आयकर विभाग में शामिल होने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करके उम्मीदवारों को गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ECL Recruitment: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में हो रही भर्ती, माइनिंग सरदार के पदों पर मांगे आवेदन




यह भी पढ़ें : Board Exams Cancellation: 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

विभाग ने कहा कि सभी ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर सीधी भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से की जाती है और अधिसूचना विज्ञापन/ परिणाम सहित सभी जानकारी एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है। इसके बाद, उम्मीदवार का सर्कल या जोन का आवंटन किया जाता है और सूची को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।

 
विज्ञापन

आयकर विभाग ने चेतावनी परामर्श में कहा कि आम जनता को कर्मचारी चयन आयोग और आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी अन्य प्लेटफॉर्म / पोर्टल के माध्यम से विज्ञापित / प्रसारित ऐसे किसी नकली विज्ञापन / अधिसूचना / नियुक्ति पत्र आदि पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इनके जरिये आपको धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा सकता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें