फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI 2021 Result: पदों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवार हुए हैं पास, उम्मीदवारों को अब इस परीक्षा में होना होगा शामिल

Wed, 20 Apr 2022 12:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यूपीपीआरपीबी द्वारा जल्द ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9,534 पदों पर कराई जा रही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स  यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दूसरे पड़ाव से होकर गुजरना होगा जिसके अंतर्गत अब पास हो चुके अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद लेसकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE UP GK PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

 

दस्तावेज परीक्षण के लिए बुलाए जाएंगे कितने गुना अभ्यर्थी 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक, भर्ती के अंतर्गत निकाले गए पदों की कुल संख्या के साढ़े तीन गुना पुरुष अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाना है जबकि महिला उम्मीदवारों के कुल पदों के लिए चार गुना अभ्यर्थी दस्तावेज परीक्षण के लिए बुलाए जाएंगे। इन आंकड़ोंके हिसाब से करीब 7,220 महिला कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आमंत्रित की जाएंगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस को देख लें।   
इन डॉक्यूमेंट का होगा वेरीफिकेशन 
·         दसवीं की अंकतालिका। 
·         दसवीं का प्रमाणपत्र। 
·         बारहवीं का प्रमाणपत्र। 
·         बारहवीं की अंकतालिका। 
·         ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की मूल अंक तालिका। 
·         बैचलर डिग्री की मूलप्रति।
·         व्यक्तिगत पहचान पत्र । 
·         जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)। 
·         आर्थिक रूप से पिछड़े होने का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)। 
इस आर्टिकल में दस्तावेजों से जुड़ी कुछ आधारभूत जानकारियां साझा की गई हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित भर्ती के लिएजारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

ऐसे करें UP SI PET की तैयारी 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें