फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Jobs 2021: आईआईटी कानपुर में विभिन्न पदों पर निकली हैं भर्तियां, उम्मीदवार यहां जानें आवेदन का तरीका

Thu, 28 Oct 2021 06:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Jobs 2021: कुल पदों की संख्या 94 है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास विभिन्न पदों के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर , इंटर और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
IIT Jobs 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में वर्ग ए, बी, सी, डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आखिरी तारीख 16 नवंबर 2021 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी कानपुर के आधिकारिक वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जाकर इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। कुल पदों की संख्या 94 है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास विभिन्न पदों के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर , इंटर और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।  

विज्ञापन


भर्ती के लिए विभिन्न पद 
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर द्वारा आयोजित भर्ती में उप रजिस्ट्रार के 3 पद, सहायक रजिस्ट्रार के 9 पद, हिंदी अधिकारी के लिए 1 पद, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, ट्रांसलेटर के लिए 1 पद, जूनियर सुपरिटेंडेंट के लिए 14 पद, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के लिए 12 पद, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के लिए 4 पद, जूनियर सुपरिटेंडेंट, नैनो विज्ञान केंद्र के लिए 1 पद, जूनियर तकनीशियन के लिए 17 पद, जूनियर असिस्टेंट के लिए 31 पद और ड्राइवर ग्रेड II के लिए 1 पद पर भर्ती हैं। इन पदों पर चयन के लिए आवेदकों से अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईटी कानपुर के आधिकारिक वेबसाइट www.iitk.ac.in पर जा सकते हैं। 

आईआईटी कानपुर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- अक्तूबर 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी कारीख- 16 नवंबर 2021
आवेदन शुल्क की आखिरी तारीख- 16 नवंबर 2021 
चयन के लिए परीक्षा का आयोजन- तारीख अब तक तय नहीं हुई है।

आईआईटी कानपुर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
आईआईटी कानपुर भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आईआईटी कानपुर के आधिकारिक वेबसाइट www.iitk.ac.in  पर जाना होगा। होमपेज पर Recruitment के सेक्शन में जाने पर उन्हें भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा। यहां उन्हें भर्ती की प्रक्रिया और इससे जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना पड़ेगा। आनारक्षित, अन्य पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को वर्ग ए भर्ती में आवेदन के लिए 500 रुपए, वर्ग बी और वर्ग सी के पदों पर आवेदन के लिेए 250 रुपए जमा करने होंगे। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें