फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IHM में हो रही है शिक्षकों की नियुक्ति, ऐसे करें आवेदन

Sun, 09 Jun 2019 03:26 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JOBS
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन, पानीपत और होटल प्रबंध खान-पान तकनीकि एवं पोषण आहार संस्थान, ग्वालियर में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति होने वाली है। पढ़िए किस संस्थान में हैं कितने पद, कब और कैसे करेंगे आवेदन..

विज्ञापन

IHM पानीपत
 
संस्थान ने टीचिंग एसोसिएट के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां कॉन्ट्रैक्ट पर दो पदों पर टीचिंग एसोसिएट्स की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों की अटेस्टेड कॉपियों के साथ यहां दिए पते पर भेजना है - प्रिंसिपल, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल एरिया, पानीपत। आप स्पीड पोस्ट के जरिए या खुद जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 जुलाई 2019 है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट देख सकते हैं।

संस्थान की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

IHM ग्वालियर के बारे में आगे पढ़ें..
विज्ञापन

होटल प्रबंधन खान-पान तकनीकी एवं पोषण आहार संस्थान में सहायक व्याख्याता को दो पद और टीचिंग एसोसिएट के दो पदों पर नियुक्ति होनी है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए संस्थआन की वेबसाइट देख सकते हैं।

वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें