फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2019: रेलवे में निकली भर्ती के एडमिट कार्ड से संबंधित ये जरूरी खबर...

Wed, 05 Jun 2019 10:00 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

RRB NTPC 2019:  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC के पदों के लिए होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी करने की संभावना जताई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र RRB आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही अपडेट कर दिए जाएंगे। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे NTPC परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट या अमर उजाला वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

विज्ञापन


आपको बता दें कि, रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा कुल 35,277 जूनियर क्लर्क, गुड्स गार्डस और ट्रेनी क्लर्क व अन्य कई पदों पर भर्ती की जानी है। ये परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, कंप्यूट बेस्ड टेस्ट और स्किल टेस्ट। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को जारी होने के उपरान्त नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

RRB NTPC 2019: ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट पर दिए गए NTPC प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें जैस की (पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि)
चरण 4: उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर होगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें