IGCAR Recruitment 2024: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) ने फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन आदि जैसे विभिन्न ट्रेड और विषयों में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अधिसूचना जारी की है। अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (igcar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्तूबर, 2024 को समाप्त हो जाएगी।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 198 रिक्तियों को भरना है। आवेदकों को इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कलपक्कम - 603102, चेंगलपट्टू जिला, तमिलनाडु में एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।