आवेदन शुल्क और रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 86 एसओ पदों को भरना है। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
IDBI JAM, ESO Recruitment 2023: इस भर्ती के लिए आज तक करें आवदेन
इसी के साथ, आईडीबीआई बैंक ने 22 नवंबर से जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी - बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भी भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर आज तक आवेदन कर सकते हैं।
इस दिन होगी भर्ती परीक्षा
इस भर्ती के तहत भारत में आईबीडीआई बैंक शाखाओं में कुल 2100 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, जेएएम भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से 31 दिसंबर को आयोजित होने वाली है जबकि ईएसओ भर्ती परीक्षा 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।