फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक: 650 असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता

Tue, 10 Aug 2021 04:59 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन ग्रेड ए पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन ग्रेड ए पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। कुल रिक्तियों की संख्या 650 है।

विज्ञापन


बैंक ने बैंकिंग और वित्त में 1 वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीबीएफ) के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है, जिसमें परिसर में 9 महीने का कक्षा अध्ययन और आईडीबीआई बैंक की शाखाओं में 3 महीने की इंटर्नशिप शामिल है। पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को पीजीडीबीएफ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' की नौकरी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार ने कई पदों पर निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन



महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 10 अगस्त, 2021
-आवेदन की अंतिम तिथि- 22 अगस्त, 2021
-सभी केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा की तिथि- 4 सितंबर 2021

इन रिक्तियों के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए प्रतिशत 55 फीसदी मांगा गया है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 और जनरल अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें