फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर भर्ती 2021: विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां, सैलरी 1 लाख रुपये तक

Fri, 11 Jun 2021 06:05 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट- II, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट (नॉन-मेडिकल) और अन्य पदों पर रिक्तियां निकाली हैं।
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट- II, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट (नॉन-मेडिकल) और अन्य शामिल हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह एक लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 जून 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनएचएम भोपाल भर्ती 2021: 51 पदों पर निकली है नौकरियां, जल्द करें आवेदन
विज्ञापन



रिक्तियां का विवरण
-परियोजना अनुसंधान वैज्ञानिक-द्वितीय: 1 पद
-प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट III: 1 पद
-परियोजना सलाहकार (गैर-चिकित्सा): 1 पद

इन रिक्तियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट -II पद के लिए पोस्ट ग्रैजुएशन (एमडी, एमएस, डीएनबी) मांगा गया है। इसके साथ ही एक साल का अनुभव भी मांगा गया है। एमबीबीएस के बाद चार साल का अनुभव मांगा गया है। रिसर्च असोसिएट III के लिए एमपीएच, एमएस, एमफॉर्मा और एमटेक की डिग्री मांगी गई है। वहीं, प्रोजेक्ट कंसलटेंट (नॉन-मेडिकल) के लिए पीएचडी की डिग्री मांगी गई है। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-2 पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 64,000 रुपये और प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट-3 के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 54 हजार रुपये एवं प्रोजेक्ट कंसलटेंट को 1 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एनसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021: 1500 रिक्तियां, 10वीं पास फौरन करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें