फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Foundation Result: जल्द घोषित होंगे जून सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे, इस दिन जारी होने की उम्मीद

Fri, 26 Jul 2024 02:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Foundation June Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया, जून सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे बहुद जल्द घोषित करने वाला है। सीए जून परीक्षा के नतीजे इसी महीने जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
ICAI CA Foundation - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CA Foundation June 2024 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) बहुत जल्द जून सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। जानकारी के अनुसार, आईसीएआई सोमवार तक सीए जून परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

सेंट्रल काउंसिल मेम्बर ने दी जानकारी

सेंट्रल काउंसिल मेम्बर (CCM) और सीए धीरज खंडेलवाल के अनुसार, जून सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे सोमवार, 29 जून को घोषित किए जा सकते हैं। सीए ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “जून 2024/जुलाई 2024 के महीने में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा और सूचना प्रणाली ऑडिट [आईएसए] मूल्यांकन परीक्षा के परिणाम सोमवार, 29 जुलाई 2024 को घोषित होने की संभावना है।”

नतीजों के साथ ही संस्थान सीए फाउंडेशन टॉपर्स के नाम और उनके स्कोर की भी घोषणा करेगा। स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

परीक्षा प्रकार

सीए फाउंडेशन कोर्स की जून सत्र की परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा में चार पेपर शामिल थे, पेपर 1 और पेपर 2 सब्जेक्टिव टाइप थे और पेपर 3 और पेपर 4 ऑब्जेक्टिव टाइप थे। प्रत्येक पेपर में कुल 100 अंक थे। ऑब्जेक्टिव पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25% की नेगेटिव मार्किंग थी।

सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, अभ्यर्थी को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक तथा कुल मिलाकर 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

पिछले सत्र में 29.99% उम्मीदवार सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफल हुए थे। पुरुष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 30.19% रहा, जबकि महिला उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 29.77% रहा।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में उत्तीर्ण दर

परीक्षा के पिछले पांच सत्रों में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रतिशत इस प्रकार है:
दिसंबर 2023 29.99%
जून 2023 24.98%
दिसंबर 2022 29.25%
जून 2022 25.28%
दिसंबर 2021 30.28%
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें